16 Apr 2024, 20:22:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

विश्व चैंपियनिशप में साइना और श्रीकांत पर रहेगी निगाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2015 7:37PM | Updated Date: Aug 9 2015 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत की अगुवाई में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को कल से शुरू होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।


यह पहला अवसर होगा जबकि भारत के दो खिलाड़ी शीर्ष पांच में शामिल हैं। साइना अभी महिला एकल में दूसरे और श्रीकांत पुरूष एकल में तीसरे नंबर के खिलाड़ी है। ये दोनों चैंपियनशिप में भारत के सबसे बड़े दल की अगुवाई भी करेंगे।


युवा पी वी सिंधु पर भी निगाह रहेगी जिन्होंने 2013 और 2014 में महिला एकल में कांस्य पदक जीते थे। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने महिला युगल में पदक जीतकर भारत को विश्व चैंपियनशिप में 28 साल बाद पहला पदक दिलाया था। वे भी गेलोरा बंग कार्नो स्टेडियम में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेंगी।


ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना अब तक विश्व चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत पायी है। वह पांच अवसरों पर कभी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पायी जबकि श्रीकांत दूसरी बार चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।


साइना को पहले दौर में बाई मिली है और वह दूसरे दौर में हांगकांग की चेंग नगान और एस्तोनिया की कैटी तोलमोफ के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी।


इस साल सैयद मोदी ग्रां प्री और इंडिया सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाली साइना प्री क्वार्टर फाइनल में जापान की 14वीं वरीय सयाका तकाहाशी से भिड़ सकती है। यदि वह आगे बढ़ने में सफल रहती है तो फिर से चीन की छठी वरीय वांग यिहान की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »