29 Mar 2024, 10:59:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने का अच्छा मौकाः गोपीचंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2015 2:24PM | Updated Date: Jul 27 2015 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा है कि अगले महीने शुरू हो रही विश्व चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों के पास कई पदक जीतने के मौके है। आगामी विश्व चैम्पियनशिप में भारत की तैयारी को लेकर मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा है कि अगले महीने शुरू हो रही इस प्रतियोगिता में देश के खिलाड़ियों के पास कई पदक जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका है। 
 
इंडोनेशिया के जकार्ता में 10 से 16 अगस्त तक होने वाली इस प्रतियोगिता में पहली बार दुनिया के दूसरे और तीसरे नंबर के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साइना नेहवाल महिला एकल में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं जबकि पुरूष एकल के किदांबी श्रीकांत को तीसरी रैंकिंग हासिल है। 
गोपीचंद ने कहा, इस बार हमारे पास कई स्पर्धाओं में पदक जीतने का अच्छा मौका है लेकिन साथ ही यह विश्व चैम्पियनशिप हैं और जीतने के लिए हमें प्रदर्शन करना होगा। किसी विशेष दिन प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है और रैंकिंग मायने नहीं रखती। लेकिन हम यह कह सकते हैं कि हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जो पदक जीत सकते हैं।      
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »