29 Mar 2024, 20:26:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कुहू मिस्र टूर्नामेंट में महिला और मिश्रित वर्गों के सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 1:41AM | Updated Date: Oct 20 2019 1:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कुहू गर्ग मिस्र अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल और मिश्रित युगल दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में पंहुच गयी हैं। शनिवार को यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रित युगल में कुहू ने अल्मोड़ा के धुव्र रावत के साथ पहली बार जोड़ी बनाकर मिस्र की जोड़ी को लगातार गेमों  में 21-16, 21-15 से हराया। उन्होंने फिर क्वार्टरफाइनल में भारतीय जोड़ी कनिका और सिद्धार्थ जाखड़ को 23-21,23-15 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। महिला युगल क्वार्टरफाइनल में कुहू गर्ग और महाराष्ट्र की संयोगिता घोरपड़े की जोड़ी ने मिस्र की नूर अहमद और जना अशरफ को 21-9, 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »