29 Mar 2024, 15:42:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीवी सिंधु से शादी करने पर अड़ा 70 साल का बुजुर्ग, दी ये धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 12:01PM | Updated Date: Sep 19 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इस बार कुछ अजीब वजह से चर्चा में हैं। तमिलनाडु के रामनाथपुरम निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने जिला कलेक्ट्रेट में बकायदा याचिका दायर करके विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से शादी कराने का अनुरोध किया है। कलेक्टर से उन्होंने यह भी कहा है कि यदि शादी का इंतजाम नहीं कराया तो वह उसका अपहरण कर लेंगे और फिर उससे शादी रचा लेंगे।
 
यह मामला साप्ताहिक सुनवाई के दौरान का है, जहां जिला अधिकारी अपने दफ्तर में जनता की शिकायतें सुनते हैं। इसी दौरान सत्तर साल के मलयसामी कलेक्टर कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने गोल्ड मेडल विजेता सिंधु और खुद की फोटो के साथ एक आवदेन दिया, जिसमें शादी करने का इरादा जाहिर किया।
 
एक वीडियो में बुजुर्ग को कहते सुना जा सकता है, मैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार हूं, मैं उच्च न्यायालय का न्यायाधीश हूं और मैं तानाशाह हूं। मैं दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हूं। चौंकाने वाली बात यह है कि मलयसामी ने यह भी दावा किया कि वह 2004 में 4 अप्रैल को पैदा हुआ थे और उनकी उम्र 16 साल है। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत की पीवी सिंधु इन दिनों चांगझोउ (चीन) के दौरे पर हैं। भारतीय स्टार शटलर चीन ओपन-2019 में गुरुवार को थाईलैंड की पोर्नपावेई चोचुवोंग के खिलाफ खेलने उतरेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »