25 Apr 2024, 20:29:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिंधू, श्रीकांत, समीर दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2015 5:10PM | Updated Date: Jul 15 2015 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताइपै। शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और के श्रीकांत के साथ ही उदीयमान खिलाड़ी समीर वर्मा चीनी ताइपै ग्रां प्री गोल्ड के दूसरे दौर में पहुंच गए। महिला एकल में दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने इंडोनेशिया की लिंडावेनी फानेत्री को 21.19, 21.19 से हराया। अब उसका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपै की तेइ जू यिंग से होगा।

 

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने चीनी ताइपै के जू वेइ वांग को 21.17, 21.15 से मात दी। अब उसका सामना इंडोनेशिया के इहसान मौलाना मुस्तफा से होगा। समीर ने चीनी ताइपै के कू पो चेंग को 20.22, 21.13, 21.13 से हराया। अब वह दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के चेन लोंग से खेलेगा। वहीं राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता आरएमवी गुरूसाइदत्त इंडोनेशिया के शेसार हिरेन आर से 21.23, 17.21 से हार गए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »