19 Apr 2024, 23:19:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिंधू ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 11:40AM | Updated Date: Aug 31 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुमाला। विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शुक्रवार को तिरुपति मंदिर पहुंचकर तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। सिंधू ने शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए और उनका आर्शीवाद लिया। मंदिर प्रशासन ने सिंधू का स्वागत किया और विधिपूर्वक उनसे पूजा करवाई। मंदिर में दर्शन करने के बाद सिंधू ने कहा, मैंने आने वाले टूर्नामेंट में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की प्रार्थना की। 24 वर्षीय सिंधू ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराया था और वह इस टूर्नामेंट को जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »