19 Apr 2024, 03:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेबल टेनिस: नडाल, ओसाका ने दूसरे दौर में जगह बनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2019 12:26PM | Updated Date: Aug 28 2019 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। राफेड नडाल और मौजूदा चैम्पियन नाओमी ओसाका ने अपने-अपने मुकाबले में जीतते हुए यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। तीन बार के चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल ने आस्ट्रेलिया के जॉन मिल्मैन को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से पराजित किया।

मैच के बाद नडाल ने कहा, "मैं जीत से बहुत खुश हूं और न्यूयॉर्क में वापस आकर बहुत खुश हूं। पहला मैच हमेशा थोड़ा नया होता है। मैंने कई बार यहां खेला है, लेकिन शुरुआत करना आसान नहीं है। आज सर्विस अच्छी हुई जबकि मेरा बैकहैंड उतना अच्छा नहीं था। मैं बहुत खुश हूं।"

दूसरे दौर में नडाल का सामना आस्ट्रेलिया के थानसी कोकिनाकिस से होगा जिसने पहले दौर में बेलारूस के इल्या हवाशका को 6-3, 7-6 (8), 6-7 (4), 6-2 से मात दी। इस बीच, मौजूदा चैम्पियन ओसाका ने महिला एकल वर्ग में रूस की एना ब्लिंकोवा को मात दी। ओसाका ने रूसी खिलाड़ी को 6-4, 6-7 (5), 6-2 से पराजित किया। उनका अगले दौर में पोलैंड की माग्डा लिएन्टे से सामना होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »