19 Apr 2024, 15:31:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू मिली मोदी से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2019 2:27PM | Updated Date: Aug 27 2019 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पी वी सिंधू ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। सिंधू आज ही स्वदेश लौटी हैं। लौटने के बाद पहले वह खेल और युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू से और बाद में मोदी से मिली। मुलाकात के बाद मोदी ने सिंधू के साथ अपनी फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘भारत का गौरव, एक चैम्पियन जिसने देश में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरान्वित किया। पी वी सिंधू से मिलकर प्रसन्नता हुई। उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ’’ इस मौके पर रिजिजू और सिंधू के कोच पी गोपीचंद भी मौजूद थे। सिंधू ने  रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब जीता था। सिंधू विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »