29 Mar 2024, 12:42:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्वर्ण मैडल जीतने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं पीवी सिंधु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 1:54PM | Updated Date: Aug 17 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बासेल। ओलंपिक रजत पदक विजेता ने शुक्रवार को कहा कि अगले हफ्ते होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वह अपनी फिटनेस और डिफेंस सुधारने पर काम कर रही हैं। सिंधु विश्व चैम्पियनशिप में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करती रही हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने दो रजत और दो कांस्य पदक तो जीते हैं, लेकिन स्वर्ण पदक नहीं हासिल कर पाई हैं। 24 साल की शीर्ष भारतीय खिलाड़ी सिंधु 19 अगस्त से स्विट्जरलैंड के बासेल में शुरू होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में देश की अगुआई के दौरान उनसे फिर से बड़ी उम्मीद होंगी। वह 2017 और 2018 विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में क्रमश: जापान की नोजोमी ओकुहारा और स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थीं।
 
यह पूछने पर कि क्या वह तीसरी बार भाग्यशाली रहेंगी, तो सिंधू ने जवाब दिया कि, 'मैंने कड़ी ट्रेनिंग की है और उम्मीद कर रही हूं कि मैं अच्छा कर सकूं। मुझे बेहतर खेल दिखाना होगा, लेकिन इसको लेकर मेरे उपर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि 'मैं अपने डिफेंस, शारीरिक फिटनेस पर और कोर्ट के अंदर के कौशल पर भी काम कर रही हूं। हमारे पास सभी तरह के स्ट्रोक्स हैं, लेकिन सुधार करने के लिए हमें ट्रेनिंग करते रहना चाहिए। इसलिए खुद को 'परफेक्ट' बनाए रखने के लिए मुझे हर समय ऐसा करना होता है। सिंधू ने कहा कि यह जानना अहम है कि सही समय पर कौन सा स्ट्रोक खेला जाए, कभी कभार आप थक जाते हो और आपको पता नहीं चलता, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर आपको जानने की जरूरत होती है कि मुश्किल परिस्थितियों में कौन सा स्ट्रोक खेला जाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »