29 Mar 2024, 05:55:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ज्वाला, अश्विनी को पूरा सहयोग मिलता रहा है : गोपीचंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2015 5:26PM | Updated Date: Jul 8 2015 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा द्वारा उन पर लगाये गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत की इस महिला युगल जोड़ी को बाइ, साइ और सरकार से पूरा सहयोग मिलता रहा है। कनाडा ओपन खिताब जीतने के बाद ज्वाला और अश्विनी ने गोपीचंद से सभी खिलाड़ियों के साथ समान व्यवहार करने या राष्ट्रीय कोच के पद से इस्तीफा देने का आग्रह किया था।

 

उन्होंने टारगेट ओलंपिक पोडियम (टीओपी) योजना से उन्हें बाहर रखने का भी हवाला दिया था। गोपीचंद ने इन आरोपों के बारे में कहा वे इस बारे में काफी बोल चुकी हैं। उन्हें साफ तौर पर बताना होगा कि उनके मसले या समस्यायें क्या है। इस तरह से दूसरों पर बिना किसी आधार के आरोप नहीं लगाने चाहिये। उन्होंने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की बातें हो रही है।

 

हमें इन सब बातों को छोड़कर अपना खेल बेहतर बनाने के लिये मिलकर काम करना चाहिये। कोच ने कहा जिस भी टूर्नामेंट में उन्होंने खेला है, उन्हें साइ , बाइ और भारत सरकार का पूरा सहयोग मिला है। हमने दो विशेष कोचिंग शिविरों का भी आयोजन किया जिसमें इंडोनेशियाई विदेशी कोच और युगल विशेषज्ञ कोच हैं। उन्हें पिछले कुछ साल में पूरा सहयोग मिला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »