28 Mar 2024, 18:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उत्तर रेलवे ने जीते पुरूष और महिला बैडमिंटन खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 1:32AM | Updated Date: Aug 3 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यहां करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित 67वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन रेलवे प्रतियोगिता में पुरूष और महिला वर्ग के खिताब जीत लिये। उत्तर रेलवे ने 10 साल के अंतराल के बाद यह खिताब जीते हैं। उत्तर रेलवे की पुरूष टीम ने दक्षिण पूर्व रेलवे को पराजित किया। नीरज वशिष्ठ ने भारत के नंबर तीन खिलाड़ी बोधित जोशी को हराया। चिराग सेन ने भारत के नंबर एक खिलाड़ी अंसल यादव के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। चिराग और नीरज ने युगल में बोधित और मिथुन को पराजित किया। मुकाबले के अंतिम मैच में प्रतुल जोशी ने मिथुन को हराया। महिलाओं में उत्तर रेलवे ने अपना मुकाबला आसानी से जीता। भारत की नंबर चार कनिका कंवल ने भारत की नंबर ग्यारह वैष्णवी भाले को हराया जबकि कनिका और अनुरा प्रभु देसाई ने शैली राणे और वैष्णवी भाले को लगातार दो गेमों में पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने किया। प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के 12 जोनों के 226 खिलाड़यिों ने हिस्सा लिया।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »