28 Mar 2024, 17:00:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हमारा लक्ष्य ओलंपिक से पहले शीर्ष 10 में शामिल होना: अश्विनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2015 7:36PM | Updated Date: Jul 5 2015 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कनाडा ओपन में ज्वाला गुट्टा के साथ मिलकर खिताब जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने कहा कि भारत की इस स्टार युगल जोड़ी का लक्ष्य अगले साल होने वाले रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के दौरान शीर्ष 10 में जगह बनाना है। अश्विनी ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा युगल में शीर्ष 16 जोड़ियां क्वालीफाई करेंगी और हमें शीर्ष 13 में जगह बनानी होगी।

 

आदर्श स्थिति में हम शीर्ष 10 में जगह बनाना चाहते हैं। क्वालीफिकेशन की प्रक्रिया इस मई में शुरू हुई और अगले साल मई में खत्म होगी। कुछ टूर्नामेंट बचे हैं लेकिन अंतिम लम्हों तक कुछ भी हो सकता है। अब भी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। इस स्टार युगल खिलाड़ी ने कहा जब हमने पिछली बार ओलंपिक (लंदन 2012) के लिए क्वालीफाई किया था तो हमें इंडियन ओपन तक इंतजार करना पड़ा था

 

और अगर हम क्वार्टर फाइनल में हार जाते तो क्वालीफाई नहीं कर पाते। ज्वाला और अश्विनी की मौजूदा विश्व रैंकिंग 13वीं हैं और उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट इंडोनेशिया के जकार्ता में अगले महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप है। अश्विनी ने कहा कि यहां उनकी जोड़ी दूसरा पदक जीतने की कोशिश करेगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »