26 Apr 2024, 04:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ज्वाला-अश्विनी कनाडा ओपन के फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2015 5:02PM | Updated Date: Jun 28 2015 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कालगेरी। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता जोड़ी शिहो तनाका और कोहारू योनेमोटो को यहां सीधे गेम में हराकर कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल फाइनल में पहुंचने में सफल रही। भारत की तीसरी वरीय जोड़ी ने आधे घंटे चले सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की जोड़ी को 21-17, 21-16 से हराया।

 

विश्व चैम्पियनशिप 2011 की कांस्य पदक विजेता ज्वाला और अश्विनी का सामना फाइनल में सेलेना पिएक और एफजे मस्किंस की नीदरलैंड की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा। ज्वाला और अश्विनी को सेमीफाइनल में जापान की जोड़ी के खिलाफ अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। पहले गेम में भारतीय जोड़ी एक समय पिछड़ रही थी

 

लेकिन 4-4 के स्कोर पर बराबरी हासिल करने के बाद ज्वाला और अश्विनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ज्वाला और अश्विनी ने इसके बाद 9-6 की बढ़त बनाई लेकिन जापान की जोड़ी ने 14-14 पर स्कोर बराबर कर दिया। भारतीय जोड़ी ने लगातार चार अंक के साथ 18-14 की बढ़त बनाई और फिर पहला गेम जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गेम और मैच अपने नाम किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »