20 Apr 2024, 18:38:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रणीत, जयराम क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2015 5:28PM | Updated Date: Jun 26 2015 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कालगेरी। भारत के पुरूष बैडमिंटन खिलाड़ियों बी साई प्रणीत और अजय जयराम ने यहां 50000 डाॅलर इनामी कनाडा ओपन ग्रां प्री के एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा सहित दो भारतीय महिला युगल जोड़ियां भी अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रही। दसवें वरीय 22 साल के प्रणीत ने श्रीलंका के निलुका करूणारत्ने को 57 मिनट में 14-21, 21-15, 2-15 से हराया। 
 
दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत अगले दौर में दो बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेई से भिड़ेंगे। नौवें वरीय जयराम ने प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के विष्नु युली प्रासेत्यो को कड़े मुकाबले में 21-12, 17-21, 21-12 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका सामना शीर्ष वरीय जर्मनी के मार्क ज्वेबलर से होगा।
 
राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्वाला और अश्विनी की तीसरी वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड की समंथा बार्निंग और इरिस टेबलिंग की जोड़ी को 16-21, 21-16, 21-17 से हराया। कल अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंचने वाली ज्वाला और अश्विनी की 2011 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता जोड़ी अगले दौर में चान काका सज का और युएन सिन यिंग की हांगकांग की जोड़ी से भिड़ेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »