25 Apr 2024, 12:17:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

विश्व चैंपियनशिप से पहले सर्वश्रेष्ठ फार्म हासिल करना चाहते हैं कश्यप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2015 4:46PM | Updated Date: Jun 25 2015 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लंदन ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पारूपल्ली कश्यप इंडोनेशिया के जकार्ता में दस से 16 अगस्त के बीच होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से पहले सर्वश्रेष्ठ फार्म और फिटनेस हासिल करना चाहते हैं। कश्यप ने जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में चीन के विश्व में नंबर एक चेन लोंग को हराया लेकिन वह सेमीफाइनल में जापान के केंटो मोमोटा से हार गए थे और इसके लिए वह फिटनेस की कमी को जिम्मेदार मानते हैं। 
 
उन्होंने कहा, इससे (चेन पर जीत) मेरा काफी आत्मविश्वास बढ़ा। मैं जानता हूं कि शीर्ष दस में शामिल सभी खिलाड़ियों की खेल की शैली भिन्न है। किसी खास परिस्थिति में आपको पता होना चाहिए कि आगे निकलकर कैसे सकारात्मक परिणाम हासिल करना है। मुझे लगता है कि सेमीफाइनल में जापान के केंटो मोमोटा के खिलाफ मुझ में इसकी कमी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »