19 Apr 2024, 02:53:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

मलेशिया ओपन बैडमिंटन में लय कायम रखना चाहेंगी साइना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2015 5:50PM | Updated Date: Mar 31 2015 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालम्पुर। इंडिया ओपन चैंपियन साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत मंगलवार से शुरू हो रहे मलेशिया ओपन सुपर सीरिज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए अपना शानदार फॉर्म और जीत की लय कायम रखने उतरेंगे। साइना और श्रीकांत को इंडिया ओपन में मिली खिताबी जीत का जश्न मनाने का मौका भी नहीं मिला और सोमवार रात ही उन्हें मलेशिया रवाना होना पड़ा। दोनों बुधवार से मुख्य ड्रॉ में अपने अभियान का आगाज करेंगे। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी साइना को पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की मारिया फेबे के से खेलना है।
 
 
श्रीकांत को पहले ही दौर में राष्ट्रमंडल खेल 2010 के रजत पदक विजेता इंग्लैंड के राजीव ओसेफ से खेलना है। उन्होंने पिछले साल राजीव को हराया था। पारूपल्ली कश्यप पहले दौर में कोरिया के ली डोंग कियून से खेलेंगे। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा का सामना केश्या एन हनाडिया और देवी टिका पी से होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »