29 Mar 2024, 06:57:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

अत्री-रेड्डी अमेरिकी ओपन के फाइनल में हारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2015 5:04PM | Updated Date: Jun 22 2015 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयाॅर्क। मुन अत्री और बी सुमित रेड्डी की भारत की पुरूष युगल जोड़ी को यहां अमेरिकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे उनकी पहला ग्रां प्री गोल्फ खिताब जीतने की उम्मीदें भी टूट गई।
 
दुनिया की 26वें नंबर की भारतीय जोड़ी को फाइनल में जुनहुई ली और युचेन ल्यू की चीन की जोड़ी ने सिर्फ 32 मिनट में 21-12, 21-16 से हराया। अत्री और रेड्डी ने दोनों ही गेम में शुरूआत में 6-2 की बढ़त बनाई थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा।
 
पहले गेम में अत्री और रेड्डी ने शुरूआत में 3-0 की बढ़त बनाई और फिर इसे 6-2 तक पहुंचाया। चीन की जोड़ी ने हालांकि 8-8 पर बराबरी हासिल करने के बाद 11-8 की बढ़त बनाई। भारतीय जोड़ी लगातार चार अंक के साथ 12-11 से आगे हो गई लेकिन इसके बाद जुनहुई और युचेन की जोड़ी ने लगातार 10 अंक जीतकर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी 2-6 से पिछड़ने के बाद चीन की जोड़ी ने 8-8 से बराबरी हासिल की और फिर गेम और मैच अपने नाम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »