28 Mar 2024, 21:36:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

अत्री-रेड्डी अमेरिकी ओपन के फाइनल में, प्रणीत हारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2015 4:43PM | Updated Date: Jun 21 2015 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की भारतीय पुरूष युगल जोड़ी ने यहां अमेरिकी ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई लेकिन साई प्रणीत के अलावा ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी को भी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अत्री और रेड्डी की दुनिया की 26वें नंबर की जोड़ी ने ताकेशी कामुरा और केइगो सोनोदा की जापान की चौथी वरीय जोड़ी को 34 मिनट में 21-17, 21-17 से हराया। 

 

यह भारतीय जोड़ी फाइनल में जुनही ली और युचेन ल्यू की चीन की जोड़ी से भिड़ेगी। भारत के प्रणीत को हालांकि पुरूष एकल में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता मलेशिया के ली चोंग वेई के हाथों सेमीफाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। आंध्र प्रदेश के 22 वर्षीय प्रणीत को 34 मिनट चले मुकाबले में चोंग वेई ने 21-9, 21-17 से हराया। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्वाला और अश्विनी की चौथी वरीय जोड़ी को अयाने कुरिहारा और नारू शिनोया की जापान की महिला युगल जोड़ी ने 21-17, 21-11 से शिकस्त दी।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »