23 Apr 2024, 13:28:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना नेहवाल सिंगापुर ओपन से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 3:33PM | Updated Date: Apr 12 2019 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शुक्रवार को यहां सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। छठी सीड साइना को एकतरफा मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-3 जापान की नोजोमी आकुहारा ने 21-8, 21-13 से करारी शिकस्त दी। पहले गेम से ही दूसरी सीड ओकुहारा वर्ल्ड नंबर-9 सायना पर भारी पड़ी।
 
उन्होंने दमदार शुरुआत की और साइना को मुकाबले में वापसी का एक भी मौका नहीं दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच महज 36 मिनट तक चला। साइना के खिलाफ ओकुहारा की यह पांचवीं जीत है। दूसरी ओर, भारतीय खिलाड़ी ने ओकुहारा के खिलाफ अब तक कुल नौ जीत दर्ज की है। इस साल के शुरुआत में हुए मलेशिया मास्टर्स में भी सायना ने जापानी खिलाड़ी के खिलाफ भी मुकाबला जीता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »