16 Apr 2024, 15:32:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रणय बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2015 4:57PM | Updated Date: Jun 18 2015 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार एच एस प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ पुरूष एकल रैंकिंग में कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ 12वीं रैंकिंग हासिल की। केरल के इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने पैर में सूजन से उबरने के बाद वापसी की है। इसी की वजह से अप्रैल में सिंगापुर ओपन सुपर सीरिज के क्वार्टर फाइनल में उसने विरोधी खिलाड़ी को वाॅकओवर दे दिया था। 
 
इंडोनेशिया मास्टर्स विजेता प्रणय के अलावा के श्रीकांत विश्व रैंकिंग में तीसरे और पारूपल्ली कश्यप दसवें स्थान पर है। महिला एकल में साइना नेहवाल ने दूसरे स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है जबकि पी वी सिंधू 14वें स्थान पर बनी हुई है।  ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनल्ला की जोड़ी महिला युगल रैंकिंग में 15वें स्थान पर है जबकि पुरूष युगल या मिश्रित युगल में शीर्ष 25 में कोई भारतीय नहीं है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »