20 Apr 2024, 17:42:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रणीत सेमीफाइनल में, पोनप्पा - सिक्की की जोड़ी बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2019 4:39PM | Updated Date: Mar 16 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बासेल। भारत के स्टार शटलर और 22वीं रैंक बी साई प्रणीत ने पुरूष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है लेकिन अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की विशेषज्ञ महिला युगल जोड़ी क्वार्टरफाइनल में शिकस्त के बाद यहां स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है। पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में प्रणीत ने अपना विजय अभियान बरकरार रखते हुये फ्रांस के लुकास कोर्वी को लगातार गेमों में 21-13, 21-11 से पराजित किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
 
हालांकि भारतीय खिलाड़ी को फाइनल में स्थान पक्का करने के लिये दूसरी वरीय चीन के चेन लोंग की कड़ी चुनौती झेलनी होगी। गैर वरीय प्रणीत का विश्व के पांचवीं रैंक लोंग के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला करियर की तीसरी भिड़ंत होगी। इससे पिछले दोनों मैचों में उन्हें चीनी खिलाड़ी से शिकस्त मिली है। गत वर्ष एशिया चैंपियनशिप और इसी वर्ष इंडोनेशिया मास्टर्स में भी भारतीय खिलाड़ी को लोंग ने हराया था। प्रणीत के लिये यह मुकाबला जीतना इसलिये भी जरूरी होगा क्योंकि वह अब स्विस ओपन में एकमात्र भारतीय उम्मीदवार बचे हैं।
 
महिला युगल में पोनप्पा-एन सिक्की की भारतीय जोड़ी को जापान की नामी मात्सुमाया और चिरायू शिडा की तीसरी वरीय जोड़ी का सामना करना पड़ गया जिनके सामने वे 43 मिनट में 17-21, 17-21 से मुकाबला गंवा बैठीं। पुरूष युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी का सफर भी क्वार्टरफाइनल में शिकस्त के साथ यहां समाप्त हो गया। भारतीय खिलाड़यिों को इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिज की छठी वरीय जोड़ी के हाथों 11-21, 26-28 से एक घंटे तीन मिनट में शिकस्त मिली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »