28 Mar 2024, 16:40:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट : साई उत्तेजिता राव पहले दौर में ही बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 4:47PM | Updated Date: Mar 13 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिंगशुई। भारत की साई उत्तेजिता राव चुक्का बुधवार को कड़े संघर्ष में चीन की वांग सीकी से तीन गेमों के संघर्ष में हारकर चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में बाहर हो गई। चीन की वांग ने भारतीय खिलाड़ी को एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 17-21 22-20 21-7 से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बना ली।
 
भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम जीता और दूसरे गेम में 20-14 की बढ़त के साथ उनके पास मैच जीतने का सुनहरा मौका था लेकिन चीनी खिलाड़ी ने लगातार आठ अंक लेकर दूसरा गेम 22-20 से जीत लिया। निर्णायक गेम में साई की ऊर्जा जैसे समाप्त हो गयी और उन्होंने इस गेम में 7-21 से समर्पण कर दिया और मुकाबला गंवा दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »