19 Mar 2024, 10:42:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ईंधन महंगा होने से घटी कारों की बिक्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 10:31AM | Updated Date: Dec 11 2018 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में कारों की बिक्री 0.91 प्रतिशत घटकर 1,79,783 इकाई रह गई। पिछले साल नवंबर में 1,81,435 कारें बिकी थीं। उपयोगी वाहनों की बिक्री भी नवंबर 2017 के 77,807 से 10.18 प्रतिशत घटकर 69,884 इकाई पर आ गई। हालांकि, वैनों की बिक्री 0.83 प्रतिशत बढ़कर 16,333 इकाई पर पहुंच गई।
 
इस प्रकार यात्री वाहनों की बिक्री 3.43 फीसदी घटकर 2,66,000 रही। यात्री वाहनों में कारें, उपयोगी वाहन और वैन शामिल हैं। सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट की मुख्य वजह बाजार में ग्राहक धारणा का कमजोर रहना है। ब्याज दर और र्इंधनों की कीमतें बढ़ रही हैं।
 
बाजार में तरलता की कमी भी इसकी वजह रही है। माथुर ने बताया कि इस बार त्योहारी मौसम भी वाहन उद्योग के लिए उतना अच्छा नहीं रहा जितना आम तौर पर होता है। इसके अलावा साल के अंतिम महीनों में डीलर तथा कंपनियाँ भी तैयार वाहनों का बेड़ा कम करने की कोशिश में हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »