24 Apr 2024, 07:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

होलिडे क्लब में हिस्सेदारी बढ़ाएगी महिंद्रा होलिडेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2015 3:38PM | Updated Date: Jun 9 2015 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिंद्रा होलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया फिनलैंड के होलिडे क्लब रिजॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 88 प्रतिशत करेगी। इसके लिए वह होलिडे क्लब में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण 2.8 करोड़ यूरो (लगभग 200 करोड़ रूपए) में करेगी। 

इसके अलावा वह होलिडे क्लब रिजॉर्ट्स ओवाई में अतिरिक्त एक करोड़ यूरो का इक्विटी या रिण के रूप में निवेश करेगी जिससे भविष्य में फिनलैंड की कंपनी को आगे बढ़ाया जा सके। 
 
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल की निवेश समिति ने आज होलिडे क्लब रिजॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के विकल्प की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी। फिलहाल होलिडे क्लब में महिंद्रा होलिडेज की 23.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »