25 Apr 2024, 18:57:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इसूजू ने भारत में सीमित अवधि की स्कीम ‘डी-सर्व’ शुरू की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 10:34AM | Updated Date: Sep 5 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। इसूजू मोटर्स इंडिया ने भारत में अपने डी-मैक्स रेगुलर कैब मॉडल के लिए एक 3 वर्षीय निशुल्क आवधिक मेंटेनेंस स्कीम ‘डी-सर्व’ की पेशकश की है। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के, ‘डी-सर्व’ स्कीम उन ग्राहकों को शानदार मूल्य प्रस्ताव पेश करेगा जो कि सितंबर-अक्टूबर 2016 की अवधि के दौरान वाहन खरीदेंगे।
 
डी-सर्व स्कीम इन फायदों के साथ आती है - 3 साल/100,000 किमी के लिए, जो भी पहले हो, निशुल्क आवधिक मेंटेनेंस - इसमें पीएमएस पार्ट्स, ल्युब्रिकैंट्स, संबंधित मजदूर लागत, और कुछ निश्चित सामानों की खराबी शामिल है। इसमें दुर्घटना से होने वाले नुकसान से संबंधित मरम्मत शामिल नहीं है।
 
(नियम एवं शर्तें लागू), यह स्कीम 31 अक्टूबर 2018 तक वैध है। लागू नियम एवं शर्तों की जानकारी देश भर में स्थित इसूजू की डीलरशिप्स पर प्राप्त की जा सकती है। इसूजू डी-मैक्स रेगुलर कैब इसूजू डी-मैक्स रेगुलर कैब, एक सिंगल केबिन पिकअप है जो कि कठोर, शक्तिशाली और भरोसेमंद वर्कहॉर्स है। यह अपने प्रदर्शन और जीवनकालिक टिकाऊपन के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
 
यह फ्लैट डेक और कैब-चेसिस दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है। फ्लैट डेक वैरिएंट वाणिज्यिक परिवहन में विभिन्न प्रकार के ऐप्लीकेशन को पूरा करने में समर्थ है, जबकि कैब-चेसिस कोल्ड चेन ट्रांसपोर्ट ऐप्लीकेशंस के लिए रीफर कंटेनर्स बनाने के लिए आदर्श प्लेटफॉर्म है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »