28 Mar 2024, 18:56:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक आॅफ-रोड ट्रैक ड्राइव के लिए तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2018 10:52AM | Updated Date: Sep 2 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। चंडीगढ़, नोएडा, गुरूग्राम और अहमदाबाद में शानदार उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, द अबॉव एंड बियॉन्ड टूर अब अपने बेजोड़ ड्राइव अनुभव को इंदौर लेकर आया है। द अबॉव एंड बियॉन्ड टूर आॅफ-रोड एक्सपीरिएंस इवेंट्स की प्रतिष्ठित सीरीज है जो कि 12 शहरों में ग्राहकों एवं संभावितों को आॅफ-रोड स्थितियों में लैंड रोवर वाहनों की असली क्षमता और आकर्षण का अनुभव करने का मौका देगी। द अबॉव एंड बियॉन्ड टूर का अनुभव लैंड रोवर के प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स की निगरानी में लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक में किया जाएगा।
 
ड्राइविंग स्थितियों की जटिलता और दुर्गम इलाके ग्राहकों को विशेष तौर पर बनाई गई चेसिस और हलके वजन के एल्युमिनियम सस्पेंशन कंपोनेंट्स की बदौलत लैंड रोवर की आॅफ-रोड क्षमता का अनुभव करने का मौका देंगे। बेहतरीन आॅल-टेरेन तकनीकों में 70 से अधिक वर्षों की विशेषज्ञता के साथ, फिर चाहे आॅन हो या आॅफ-रोड, लैंड रोवर बैज वाले प्रत्येक वाहन को एक्स्प्लोर करने की कभी न खत्म होने वाली चाहत इसकी विशिष्टता को बयां करती है।
 
रोहित सूरी, प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) ने कहा आइकॉनिक लैंड रोवर के 70वें साल में, हमें भारत में द अबॉव एंड बियॉन्ड टूर की पेशकश कर खुशी हो रही है। यह हमारे ग्राहकों के बीच एक बेहद लोकप्रिय गतिविधि है। उन्हें लैंड रोवर का संपूर्ण करने का अनुभव तो मिलता ही है, साथ में वे दुनिया के सबसे समर्थ वाहनों में कुछ रोमांचक एवं यादगार पलों का भी आनंद उठाते हैं। लैंड रोवर एक्सपीरिएंस का आयोजन 2 सितंबर तक क्रेसेन्ट वाटर पार्क, ग्राम जमनिया, इंदौर में किया जाएगा। 
 
भारत में लैंड रोवर का 
उत्पाद पोर्टफोलियोभारत में लैंड रोवर रेंज में डिस्कवरी स्पोर्ट  (44.68 लाख से शुरू), रेंज रोवर इवोक (52.06 लाख से शुरू), आॅल-न्यू डिस्वकरी (74.95 लाख से शुरू),  नई रेंज रोवर वेलार (83.34 लाख से शुरू) और रेंज रोवर स्पोर्ट (99.48 लाख से शुरू ) और रेंज रोवर  (174.30 लाख से शुरू)। सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »