28 Mar 2024, 15:11:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यामाहा जेडआर का नया संस्करण भारत में लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2018 10:34AM | Updated Date: Jul 17 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा इंडिया मोटर ने सिग्नस रे जेडआर स्कूटर का 'स्ट्रीट रैली' संस्करण भारतीय बाजार में पेश किया है जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 57,898 रुपए है। कंपनी ने बताया कि यह संस्करण जुलाई के अंतिम सप्ताह से यामाहा के प्राधिकृत डीलरों के पास उपलब्ध होगा। स्पोर्टी लुक वाला यह स्कूटर रैली रेड और रेंसिंग ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।
 
इसके मीटर पूरी तरह से डिजिटल हैं। हॉर्सपावर की क्षति कम करने के लिए इसमें 'रोलर रॉकर आर्म' लगा हुआ है। इसमें 113 सीसी का दो वॉल्व वाला एयरकूल्ड फोर स्ट्रोक ब्लू कोर इंजन लगाया गया है। फ्रंट डिस्क ब्रेक का व्यास 170 मिलिमीटर है। अलॉय ह्वील से लैस इस स्कूटर में सीट के नीचे 21 लीटर का स्टोरेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »