26 Apr 2024, 03:42:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपनी लग्जुरियस एवं डायनैमिक रेंज रोवर एसवीआॅटोबायोग्राफी और रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर की बुकिंग्स शुरू कर दी हैं। इन दोनों वाहनों में स्पेशल व्हीकल आॅपरेशंस (एसवीओ) टीम द्वारा कई बेहतरीन बदलाव किए गए हैं, जिससे इनकी परफॉर्मेंस एवं फीचर्स और ज्यादा बेहतर हो गई हैं।
 
इस अवसर पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) के प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा सबसे तेज और सबसे समर्थ लैंड रोवर एसयूवी, रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर बेहतरीन आॅन-ग्राउंड परफॉर्मेंस और सभी इलाकों में चलने की क्षमता प्रदान करती है।
 
इसमें कुछ बदलाव शामिल हैं - कार्बन फाइबर बोनट स्टैंडर्ड तौर पर, रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर की डायनैमिक्स सुधारने के लिए हलकी स्पोर्ट सीटें और चेसिस वहीं 423केडब्लू रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर में बेहतरीन वी8 सुपरचार्ज्ड इंजन लगा हुआ है जो कि महज 4.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार देता है।
 
रेंज रोवर एसवीआॅटोबायोग्राफी लॉन्ग व्हीलबेस में जबर्दस्त परफॉर्मेंस और लग्जरी प्रदान करती है अथवा स्टैंडर्ड व्हीलबेस मे डायनैमिक फॉर्म की पेशकश करती है। इसमें पीछे की ओर पावर डिप्लॉएबल सेंटर कंसोल के साथ एक्जीक्यूटिव क्लास-कम्फर्ट सीटें और आगे 24-वे हॉट स्टोन मसाज सीटें एसवी आॅटोबायोग्राफी में स्टैंडर्ड तौर पर दी गई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »