29 Mar 2024, 07:35:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

बीएमडब्ल्यू की न्यू कार 6 सीरीज ग्रां कूपे लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2015 5:21PM | Updated Date: May 30 2015 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी 6 श्रृंखला ग्रान कूपे का उन्नत संस्करण पेश किया। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 1.21 करोड रूपए है।

यह मॉडल 2 संस्करणों बीएमडब्ल्यू 640 डी इमिनेंस (कीमत 1.14 करोड रूपए) तथा 640 डी डिजायन प्योर एक्सपीरियेंस (1.21 करोड रूपए) में उपलब्ध है।

कंपनी ने नई कार BMW इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2015 के प्रीव्यू में पेश की। फैशन वीक का आयोजन 15 से 19 जुलाई तक दिल्ली में होगा।

इस मौके पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष फिलिप वॉन सार ने कहा कि यह नई बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज ग्रान कूपे को पेश किए जाने के लिए बेहतर मंच है। यह माडल देशभर में आज से पूर्ण निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध होगा।

बीएमडब्ल्यू की योजना इस साल 15 मॉडल पेश करने की है। इनमें से 4 पूरी तरह नए मॉडल होंगे, जिन्हें वैश्विक केंद्रों से आयात किया जाएगा। शेष मॉडल नए सिरे से पेश जाने वाले होंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »