28 Mar 2024, 17:34:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यह बाइक कंपनी लॉन्च करेगी रेस एडिशन, जानिये खुबियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 4:06PM | Updated Date: Apr 13 2018 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने दमदार डिजाइन और ताकत के दाम पर भारतीय बाजार में अपनी खास पहचान बना चुकी टीवीस अपाचे को अब कंपनी ने नए अवतार में भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया है। टीवीएस ने अब अपाचे आरटीआर 160 बाइक का रेस एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट के बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 79,715 रुपए रखी गई है। जबकि इसके डिस्क ब्रेक से लैस टॉप मॉडल की कीमत 82,044 रुपए है। नए वेरिएंट में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें वाइट और रेड पेंट स्कीम देखने को मिल रही है। इसके अलावा अलग तरह के ग्राफिक्स और 3डी लोगो भी है। फ्यूल टैंक पर रेस एडिशन को दर्शाती एक पतली पट्टी है।  यह बाइक अपाचे आरटीआर 160 जैसी ही है। इसमें 160सीसी का सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन है जो कि 15 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »