29 Mar 2024, 13:27:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बजाज ने की पल्सर के इस मॉडल की बिक्री बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2018 2:24PM | Updated Date: Apr 7 2018 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पल्सर बाइक के जरिये भारतीय बाजार में अपनी नई पहचान बनाने और दूसरी वाहन कंपनियों को जोरदार टक्कर देने के बाद अब बजाज आॅटो ने घरेलू बाजार से कंपनी के पोटफोलियो से पल्सर 135एलएस बाइक को बंद करने का फैसला लिया है। वहीं बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150 बाइक्स को अपग्रेड कर उसका 180 सीसी मॉडल पेश किया है।। कंपनी का कहना है कि 135सीसी पल्सर मॉडल को कम डिमांड के चलते बंद किया है। हालांकि, अन्य बाजारों में इसकी बिक्री जारी रहेगी।

पल्सर का 150सीसी मॉडल ज्यादा बिक रहा है और इसीलिए बजाज जल्द ही इसका अपडेटेड अवतार भी ला सकती है। देखा जाए तो 150, 160 और 180सीसी मॉडल्स को ग्राहक ज्यादा पसंद क रहे हैं। हालांकि, बजाज ने आॅफिशली घोषणा की है कि अवेंजर स्ट्रीट 150 को बंद नहीं किया है बल्कि इसे अवेंजर स्ट्रीट 180 में अपग्रेड कर दिया गया है। 150सीसी अवेंजर मॉडल को और भी पावरफुल क्रूजर बनाकर 180सीसी मॉडल के रूप में पेश किया गया है। भारत में बजाज अवेंजर 180 का मुकाबला सीधे तौर पर सुजुकी इंट्रूडर बाइक से होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »