29 Mar 2024, 20:16:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टरों की बिक्री 66 फीसदी बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 3:31PM | Updated Date: Apr 2 2018 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स ने मार्च 2018 में कुल 11,790 ट्रैक्टर बेचे जो गत साल के समान माह में बिके 7,079  वाहनों की तुलना में 66.5 फीसदी अधिक है। कंपनी द्वारा आज जारी बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार में उसने गत माह 11,557 ट्रैक्टर बेचे, जो मार्च 2017 में बिके 7,014 वाहनों से 64.8 प्रतिशत अधिक है।
 
कंपनी के निर्यात में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी और यह 258.5 फीसदी बढ़कर 65 से 233 ट्रैक्टर हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान कुल 80,417 वाहनों की बिक्री की जो वित्त वर्ष 2016-17 में बिके 63,786 वाहनों की तुलना में 26.1 प्रतिशत अधिक है। एस्काटर्स ने गत वित्त वर्ष सबसे अधिक वाहनों का निर्यात किया। इसका निर्यात 81.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,087 वाहन से 1,971 वाहन हो गया। इस दौरान घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 25.1 फीसदी बढ़कर 62,669 से 78,446 वाहन हो गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »