29 Mar 2024, 04:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

महिन्द्रा ने पेश किया एक्सयूवी-500 नया संस्करण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2015 3:55PM | Updated Date: May 25 2015 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपने स्पोर्ट्स युटिलिटी वीकल एक्सयूवी-500 का उन्नत संस्करण आज पेश किया जिसकी दिल्ली शोरूम में शुरूआती कीमत 11.21 लाख रूपए है। जहां प्रवेश स्तरीय संस्करण डब्ल्यू4 की कीमत 11.21 लाख रूपए है, वहीं डब्ल्यू10 की कीमत 15.99 लाख रूपए है।
   
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने यहां संवाददाताओं को बताया आज हम नई पीढ़ी का एक्सयूवी-500 पेश कर रहे हैं। उन्नत संस्करण के इस वाहन में इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट और छह तरह से समायोजित करने योग्य सीटें हैं। कंपनी ने पहली बार एक्सयूवी-500 को सितंबर, 2011 में पेश किया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »