29 Mar 2024, 03:13:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेएलआर ने लॉन्च की रेंज रोवर इवोक कन्वर्टिबल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 11:54AM | Updated Date: Mar 28 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जैगुवार लैंड रोवर इंडिया ने रेंज रोवर इवोक कन्वर्टिबल को 69.53 लाख (एक्स-शोरूम, भारत) की कीमत पर लॉन्च करने की घोषणा की। रेंज रोवर इवोक कन्वर्टिबल भारत की पहली लग्जरी एसयूवी है और यह उच्च स्तरीय डिजाइन, क्षमता और ड्राइविंग कम्फर्ट की पशकश करती है। एचएसई डायनमिक वैरिएंट में उपलब्ध रेंज रोवर इवोक कन्वर्टिबल में नवीनतम 2.0 एसआई4 इनजेनियम पेट्रोल इंजन की ताकत है, जो 177 केडब्ल्यू पावर उत्पन्न करता है।
 
जैगुवार लैंड रोवर इंडिया लि. के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा भारत की पहली लग्जरी एसयूवी कन्वर्टिबल लॉन्च करते हुए रोमांचित हैं। रेंज रोवर इवोक कन्वर्टिबल में बोल्ड डिजाइन और इवोक की रिफाइनमेंट का मेल है और इसकी फोल्डिंग छत (रूफ) भी काफी परिष्कृत है। यह लैंड रोवर परिवार में एक और आयाम जोड़ती है, जो इसकी चाहत और अपील को और बढ़ाती है। 
 
इसकी डिजाइन की बात करें तो कन्वर्टिबल रेंज रोवर इवोक की अंतर्निहित क्षमता और शानदार लुक्स को अगले स्तर पर ले जाता है। वाहन में फैब्रिक जेड-फोल्डिंग कन्वर्टिबल रूफ सिस्टम का उपयोग किया गया है, जो इसके नीचे रहने पर रियर बॉडीवर्क के साथ स्लीक और सुव्यवस्थित लुक प्रदान करता है। वहीं अगर टैक्नोलॉजी की बात करें तो रेंज रोवर इवोक कन्वर्टिबल कई उन्नत टैक्नोलॉजी और इनोवेशन सॉल्यूशंस से लैस है, जो यात्रियों को आराम और सुगमता की आपूर्ति करते हैं। हेड-अप डिस्प्ले वाहन के प्रमुख डेटा जैसे वाहन की स्पीड, गियर पोजिशन और नेविगेशन की दिशा विंडस्क्रीन पर प्रदर्शित करते हैं। 
 
ग्राहक 8 उपकरणों को हॉटस्पॉट से जोड़कर एक्सेस कर सकते हैं 
वाइ-फाइ हॉटस्पॉट में सिम की मदद से ग्राहक 8 उपकरणों को हॉटस्पॉट के साथ जोड़कर एक्सेस कर सकते हैं। यह यात्रियों को सफर के दौरान भी लगातार कनेक्ट रहने, काम करने या फिर मनोरंजन करने की सहूलियत प्रदान करता है। वाहन के इन्फोटेनमेंट क्षमताओं को और उन्नत बनाने के लिए कई अतिरिक्त सेवाओं को इसमें जोड़ा गया है, जिनमें -इनकंट्रोल- प्रो सर्विसेस भी शामिल हैं, जो ज्यादा समृद्ध और ज्यादा कनेक्टेड अनुभव की आपूर्ति करते हैं। एडवांस्ड इनकंट्रोल टैक्नोलॉजीज वाहन और आपके स्मार्टफोन तथा पेश दुनिया के बीच सुगम एवं निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है। सराउंड कैमरा सिस्टम में वाहन के चारों ओर लगाए गए कैमरे का उपयोग करता है और करीब 360 डिग्री व्यू की पेशकश करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »