16 Apr 2024, 19:41:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दो नई बाइक्स लॉन्च करेगी रॉयल एनफील्ड, जानिये कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 3:03PM | Updated Date: Mar 22 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रायल एनफील्ड के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने हाल ही में अपनी दो नई बाइक थंडरबर्ड 350 और 500 लॉन्च की थी। लेकिन अब कंपनी ने इससे ज्यादा हैवी इंजन की बाइक लॉन्च करने का मन बना लिया है। इसी के तहत रॉयल एनफील्ड अपनी 650 सीरीज की दो नई बाइक्स को जल्द ही भारतीय बाइक बाजार में उतार सकती है। फिलहाल 650 सीरीज की दो नई बाइक्स केवल आॅस्ट्रेलिया में लॉन्च हुई हैं। सूत्रों के अनुसार जल्द ही कंपनी इन्हें यूरोप और भारत में भी लॉन्च करेगी। इन दोनों बाइक्स के नाम इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टीनेंटल 650 है और इनका प्रोडक्शन रॉयल एनफील्ड के चेन्नई प्लांट में किया जा रहा है।

कंपनी इन दोनों बाइक्स को अगले महीने तक लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में दोनों बाइक्स की कीमत क्या होगी फिलहाल यह तो पता नहीं चल सका है लेकिनआॅस्ट्रेलिया में इंटरसेप्टर 650 की कीमत 10 हजार डॉलर (आॅस्टेलियाई) लगभग 5 लाख रुपए है। जबकि कॉन्टीनेंटल जीटी 650 बाइक की कीमत 10,400 डॉलर लगभग 5.2 लाख रुपए रखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन बाइक्स की कीमत 4 लाख रुपए तक हो सकती है, क्योंकि इन बाइक्स का उत्पादन भारत में ही हो रहा है।  दोनों बाइक्स में 648 सीसी का इंजन लगा है 47बीएचपी की पावर और 52एनएम का टॉर्क देता है। इसके अलावा यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस ही होगा। भारत में रॉयल एनफील्ड की इन बाइक्स का मुकाबला डीएसके बेनीली की टीएनटी 600 से होगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »