28 Mar 2024, 14:11:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फरारी ने भारत में लॉन्च की अपनी सुपरफास्ट कार, कीमत और फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 2:55PM | Updated Date: Mar 12 2018 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया भर की बड़ी कंपनियों का ध्यान अब भारतीय बाजार पर है। देश में लगातार बढ़ती अमीरों की संख्या के चलते अब महंगी कार बनाने वाली कंपनियां भारत में अपने महंगा कार मॉडल्स पेश कर रही है। इस क्रम में दुनिया की सबसे तेज रफ्तार गाड़ी बनाने वाली कंपनी फरारी ने भी अपनी सुपरफास्ट कार देश में लॉन्च कर दी है। फरारी ने  812 सुपरफास्ट कार को भारतीय बाजार में उतारा है। भारतीय बाजार में फरारी 812 सुपरफास्ट की कीमत 5.2 करोड़ रुपए रखी गई है। ब्रेंड न्यू फरारी वी12 जीटी ने सबसे पावरफूल एफ12 को रिप्लेस किया है। इस कार में 6.5 लीटर का पावरफुल इंजन दिया गया है। कार में दिया गया वी 12 इंजन 789बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क भी 718 न्यूटन मीटर का है। इसमें दिया गया इंजन 6,496सीसी का है।

फरारी 812 सुपरफास्ट के वी 12 इंजन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये महज 2.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को छू लेता है।  इतना ही नहीं ये वी 12 इंजन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 7.9 सेकेंड में छूने की काबिलियत रखता है। वी 12 इंजन की टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा है। फरारी 812 सुपरफास्ट का डिजाइन कंपनी की पुरानी कारों जैसे ही हैं। हालांकि इसके हेडलेंप्स में बदलाव कुछ बदलाव किए गए हैं. वैसे फरारी 812 सुपरफास्ट में एफ 12 के मुकाबले काफी नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने 812 सुपरफास्ट में इलैक्ट्रॉनिक साइड स्लिप कंट्रोल दिया है जो कि ड्राइविंग में काफी मददगार है। वैसे भारत में फरारी सुपरफास्ट 812 का मुकाबला एस्टन मार्टिन डीबी 11 से होगा। भारत में फरारी 812 सुपरफास्ट रेड, ब्लू और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »