19 Apr 2024, 23:16:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अपाचे आरआर 310 के बाद कंपनी ने लॉन्च की एक और दमदार बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 6:05PM | Updated Date: Mar 7 2018 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने तीन महीने पहले टीवीएस अपाचे आरआर 310 को लॉन्च किया था। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अब कंपनी ने अपनी लोकप्रिय बाइक अपाचे का नया मॉडल अपाचे आरटीआर 200 4वी रेस एडिशन 2.0 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसमें एंटी रिवर्स टॉर्क स्लिपर क्लचर और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। कंपनी ने अब 14 मार्च को अपाचे का नया अवतार अपाचे आरटीआर 160 को लॉन्च करने की भी घोषणा कर दी है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी पहली बाइक है जिसमें कंपनी ने स्लिपर क्लच दिया है। इसे टीवीएस एंटी रिवर्स टॉर्क यूनिट कहती है। इससे क्लच आॅपरेट करने में 22 पर्सेंट तक कम ताकत लगती है। बाइक में इंजन सेम यानी 197.5 सीसी से लैस है। यह सिंगल सिलिंडर इंजन है और इसके दो वेरिएंट हैं। ये इंजन 18.1 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं। इसकी कीमत 95,185 रुपए है। जबकि ईएफआई इंजन वाले मॉडल की कीमत 1, 07,885 है। स्लिपर क्लचर और एबीएस से लैस कॉब्युर्रेटर वेरिएंट की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1, 08,985 है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »