29 Mar 2024, 14:19:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिला दिवस पर यह कार कंपनी दे रही आधी आबादी को खास आॅफर, जानिये क्या है खास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 4:44PM | Updated Date: Mar 7 2018 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को देखते हुए सिर्फ कंपनियां महिला  ग्राहकों के लिए विशेष आॅफर लेकर आई हैं। इसी के साथ कई आॅनलाइन कंपनियां भी आधी आबादी को लुभाने की कोशिश में हैं। इसी क्रम में कार निर्माता कंपनी रेनॉ महिला ग्राहकों के लिए कई खास आॅफर लेकर आई है। ये आॅफर रेनॉ के देशभर के शो रूम पर उपलब्ध रहेंगे। जिन महिलाओं को रेनॉ कार खरीदना है उनके लिए यह सप्ताह सबसे अच्छा है। 6 से 11 मार्च के बीच महिला ग्राहकों के लिए मुफ्त कार पिकअप और ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। वे नि:शुल्क वाहन जांच और विशेष छूट भी प्राप्त कर सकती है जो रेनॉ के बीमा सेवा के अंतर्गत रहेगा। इसके अलावा महिला ग्राहकों को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी. ये छूट गाड़ी के काम कराने, स्पेयर पार्ट तथा अन्य सेवाओं पर मिलेगी. ऐसी ही छूट रेनॉ सर्विस (एक्सटेंडेड वारंटी) और रोडसाइड असिस्टेंट पर भी प्राप्त होगी. सूत्रों के अनुसार रेनॉ के डीलरशिप में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम रखा जाएगा और बाद में सभी को गिफ्ट दिया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »