23 Apr 2024, 23:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारतीय बाइक कंपनी की बिक्री बढ़ी, एक माह में बेचे 3,53,883 वाहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 3:44PM | Updated Date: Mar 1 2018 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। दोपहिया एवं तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज आॅटो ने फरवरी में कुल 3,57,883 वाहनों की बिक्री की जो गत वर्ष के समान माह में बिके 2,73,513 वाहनों की तुलना में 31 फीसदी अधिक है। कंपनी द्वारा गुरुवार को जारी वाहन बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक, उसने आलोच्य माह के दौरान घरेलू बाजार में कुल 2,14,023 वाहनों की बिक्री की जो फरवरी 2017 में बिके 1,59,109 वाहनों की तुलना में 35 फीसदी ज्यादा है। इसी तरह कंपनी का निर्यात भी 1,14,404 इकाई से 26 प्रतिशत बढ़कर 1,43,860 इकाई हो गया। घरेलू बाजार में कंपनी ने इस दौरान 1,75,489 बाइक बेचीं जो गत साल के समान माह में बिकी 1,42,287 बाइक की तुलना में 23 फीसदी अधिक है। कंपनी का निर्यात भी गत माह 1,02,671 बाइक से 19 फीसदी अधिक 1,22,025 इकाई हो गया। वाणिज्यिक वाहनों की श्रेणी में घरेलू बाजार में पिछले माह बड़ी तेजी देखी गई। फरवरी में कंपनी ने घरेलू बाजार में इस श्रेणी के 38,534 वाहन बेचे जो फरवरी 2017 में बिके 16,822 वाहनों से 129 फीसदी ज्यादा है। निर्यात भी इस दौरान 86 फीसदी बढ़कर 11,733 इकाई से 21,835 इकाई हो गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »