24 Apr 2024, 06:13:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस ट्रक कंपनी ने एक माह में बेचे 18000 वाहन, बिक्री 29 फीसदी बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 2:24PM | Updated Date: Mar 1 2018 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की बिक्री फरवरी में 29 प्रतिशत बढ़कर 18 हजार 181 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल उसने 14 हजार 67 वाहन बेचे थे। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि फरवरी में उसने चार हजार 455 हल्के वाणिज्यिक वाहन बेचे जो गत वर्ष फरवरी के दो हजार 738 के मुकाबले 63 प्रतिशत अधिक है। मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 13 हजार 726 इकाई पर पहुंच गई। यह आंकड़ा फरवरी 2017 में 11 हजार 329 इकाई रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »