20 Apr 2024, 13:11:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

साल के दूसरे माह में दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी, कार बिक्री में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 2:39PM | Updated Date: Feb 12 2018 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में लगातार दूसरे महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी के दम पर जनवरी में देश में वाहनों की कुल बिक्री 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी जबकि कारों की बिक्री में लगातार दूसरे महीने गिरावट देखी गई। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी में देश में वाहनों की कुल बिक्री 30.71 प्रतिशत बढ़कर 21,17,746 पर पहुंच गई। पिछले साल जनवरी में देश में वाहनों की बिक्री 16,20,179 इकाई पर रही थी। इससे पहले दिसंबर 2017 में वाहनों की कुल बिक्री 36.39 प्रतिशत बढ़ी थी। इसमें दोपहिया वाहनों की बिक्री 33.43 फीसदी बढ़कर 16,84,066 इकाई रही। दिसंबर में यह 41.45 प्रतिशत बढ़ी थी। जनवरी में स्कूटरों की बिक्री 48.29 प्रतिशत बढ़कर 5,53,695 इकाई पर और बाइकों की 28.64 फीसदी की वृद्धि के साथ 10,54,062 इकाई पर पहुंच गई। 

यात्री वाहनों में कारों की बिक्री 1.25 प्रतिशत घटकर 1,84,264 इकाई रह गई। वैनों की बिक्री भी 7.06 प्रतिशत घटकर 15,363 इकाई पर आ गई। वहीं, उपयोगी वाहनों की बिक्री 37.88 फीसदी बढ़कर 85,850 पर पहुंच गई। कारों, उपयोगी वाहनों और वैनों को मिलाकर यात्री वाहनों की कुल बिक्री में 7.57 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह जनवरी 2017 के 2,65,389 से बढ़कर 2,85,477 पर पहुंच गई।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »