नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुती सुजूकी साल 2020 से भारत में बिजली से चलने वाले वाहनों का निर्माण शुरू कर देगी। इसके अलावा कंपनी इन वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध कराएगी। हालाँकि इस विषय में कंपनी का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को आम जनता के लिए सस्ता बनाना कंपनी की सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है।मारुती के चेयरमैन आर सी भार्गव का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहन बनाने का कोई फायदा नहीं होगा, यदि आम जनता इसे खरीदने में असमर्थ होगी। उन्होंने कहा, “भारत में कुल बेचीं जाने वाली कारों में से करीबन 75 फीसदी छोटी कारें होती हैं।
एक बड़ी इलेक्ट्रिक कार को सस्ती बनाना एक छोटी कार को सस्ती बनाने से अलग है। एक चार अमेरिका और यूरोप में सस्ती हो सकती है, लेकिन वही कार भारतियों के लिए महँगी हो सकती है।”भार्गव नें इस दौरान भारतीय कार कंपनियों के संदर्भ में कहा कि वे लोगों की जरूरतों को नहीं समझ पा रहे हैं। उनके मुताबिक, “यह तो साफ़ है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को सस्ता बनाना पड़ेगा। चुनौती यह है कि इन वाहनों को भारतीय बाजारों के लिए सस्ता कैसे बनाया जाए।