28 Mar 2024, 15:42:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बंद हो सकती है देश की सबसे सस्ती कार टाटा Nano

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2017 1:05PM | Updated Date: Nov 27 2017 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो को कंपनी बंद कर सकती है। पिछले तीन -चार महीनों से अधिकतर डीलरशिप ने टाटा नैनो के ऑर्डर लेने भी बंद कर दिए हैं। इन शोरूम पर हाल ही में आए मॉडल- टिगोर, टियागो, हेक्सा और नेक्सन को ही डिस्प्ले के रूप में रखा गया है। टाटा के गुजरात के साणंद प्लांट में प्रतिदिन सिर्फ दो नैनो कारों का निर्माण हो रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक, टाटा नैनो अब उन मॉडल्स में शामिल हो गई है जिनका महीने का प्रोडक्शन और बिक्री घट गई है। टाटा मोटर्स ने इस कार को 1 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्च किया था, हालांकि समय के साथ इसकी कीमत भी बढ़ती चली गई। फिलहाल, टाटा नैनो खरीदने के लिए ग्राहक को 2.25 लाख से 3.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) खर्च करने होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »