28 Mar 2024, 22:58:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

हुंदै मोटर ग्रुप ने भारत में ढांचागत क्षेत्र में विस्तार की योजना बनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2015 8:25PM | Updated Date: May 19 2015 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उल्सान।(दक्षिण कोरिया) हुंदै मोटर ग्रुप ने भारत में निर्माण और रेलवे जैसे क्षेत्रों में अपने कारोबार का विस्तार करने की इच्छा जताई। कंपनी भारत से कारों का निर्यात करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। हुंदै मोटर ग्रुप के चेयरमैन मोंग कू चुंग ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और वाहन उद्योग पर कोरिया और भारत के बीच सहयोग को लेकर विचार साझा किए। 

 
चुंग ने एक बयान में कहा मुझे उम्मीद है कि भविष्य में हुंदै मोटर ग्रुप निर्माण और रेलवे जैसे अन्य क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग जारी रखेगा और कोरिया एवं भारत के पारस्परिक आर्थिक विकास में एक सार्थक भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा हुंदै मोटर का चेन्नई संयंत्र कोरिया-भारत आर्थिक सहयोग का एक प्रतीक है और भारतीय बाजार में हुंदै मोटर के विकास में सहयोग के लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं। 
 
हुंदै की विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक के दौरान मोदी ने कहा भारत के वाहन उद्योग में हुंदै मोटर एक अहम भूमिका अदा करती है। कंपनी के साथ सहयोग जारी रखने के लिए भारत सक्रियता के साथ उपाय तलाशेगा। मैं उम्मीद करता हूं कि हुंदै मोटर भारत में अपनी सफलता के जरिए एक अग्रणी वैश्विक कंपनी बनेगी। हुंदै मोटर वर्तमान में भारत में सालाना करीब चार लाख वाहन बेचती है। कंपनी के चेन्नई संयंत्र की स्थापित क्षमता तीन पालियों में सालाना 6.5 लाख कारों का उत्पादन करने की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »