20 Apr 2024, 11:55:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

TVS बाइक का नया फ्यूल इंजेक्‍शन अवतार लॉन्‍च, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 6:22PM | Updated Date: Nov 6 2017 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। दुपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी टीवीएस मोटर ने अपाचे आरटीआर 200 एफआई4वी को इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन के साथ आज भारतीय बाजार में उतारा। इसकी नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,07,005 रुपए है। टीवीएस अपाचे का यह एफआई वर्जन चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध होगा। यह बाइक दो रंगों पर्ल व्हाइट और मैट येलो में उपलब्ध होगी। इसका लुक रेगुलर मॉडल जैसा ही है। 

यह ट्विन स्प्रे ट्विन पोर्ट इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। इसमें 200सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 20.7 बीएचपी की शक्ति के साथ ही 18.1 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक मात्र 3.9 सेकंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »