25 Apr 2024, 20:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होंडा ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में पहला प्रीमियम स्कूटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 7:02PM | Updated Date: Oct 31 2017 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। होंडा ने अपने नये इलेक्ट्रिक स्कूटर से तोक्यो मोटर शो में पर्दा हटा लिया। होंडा के इस नए स्कूटर का नाम PCX Electric है। इस स्कूटर में 1.33 हॉर्सपावर का इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम आयन मोबाइल बैटरी पैक लगा है। इस बैटरी पैक का नाम होंडा मोबाइल पावर पैक है और इसे चाहने पर अलग भी किया जा सकता है। स्कूटर की लंबाई 1,923mm, चौड़ाई 745mm और इसकी हाइट 1,107mm है। जापानी टू वीलर कंपनी होंडा ने पीसीएक्स हाइब्रिड को भी मोटर शो में दिखाया। इसमें 150 सीसी का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है।
 
होंडा के दोनों पीसीएक्स इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड स्कूटर्स को 2018 में जापान में लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि इन दोनों स्कूटर्स को ऑटो एक्सपो 2018 में लॉन्च किया जाएगा या फिर नहीं। भारत में होंडा का यह पहला प्रीमियम स्कूटर होगा और इसकी कीमत होंडा ऐक्टिवा से भी अधिक होगी। भारत में भी इन स्कूटर्स को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। होंडा पीसीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 85,000 रुपए है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »