29 Mar 2024, 15:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होंडा सिटी भारत में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 1:26PM | Updated Date: Oct 31 2017 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। होंडा सिटी कार भारतीयों के लिए हमेशा से ही पॉप्युलर रही है। अब इस मिड साइज सिडैन ने एक नया माइलस्टोन छुआ है। इस कार की भारत में 7 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। होंडा सिटी के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार साबित हुआ है। दुनियाभर में बिकने वाली कुल होंडा सिटी कारों में से 25 पर्सेंट अकेले भारत में ही बिकी हैं। बता दें कि होंडा सिटी को पहली बार 1998 में लॉन्च किया गया था। एचसीआईएल यानी होंडा सिटी कार्स लिमिटेड के प्रेजिडेंट और सीईओ योचिरो यूनो ने कहा कि होंडा सिटी भारत में उनके ब्रैंड की बेस्टसेलर कार बनी है।
 
यह एकमात्र ऐसी सिडैन है जिसने 7 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर इतिहास रचा है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए इसमें लगातार अपडेशन किए गए। होंडा सिटी का अभी चौथी जेनरेशन का मॉडल आता है। साल की शुरुआत में होंडा ने सिटी को रिफ्रेश किया था। इसकी डिजाइनिंग और फीचर्स को अपडेट किया गया था। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 7.0 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैम्प्स, फॉग लैम्प्स, डेटाइम रनिंग लैम्प्स आदि फीचर्स जोड़े गए थे। भारत में होंडा सिटी की मुख्य रूप से मारुति सियाज से मुकाबला होता है। सियाज को 2014 में लॉन्च किया गया था और अब तक इसकी 1.7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »