25 Apr 2024, 05:45:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लैंड रोवर डिस्कवरी का 7 सीटर मॉडल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2017 8:34PM | Updated Date: Oct 29 2017 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अपनी पावरफुल SUVs को लेकर दुनिया भर में मशहूर हुई कम्पनी लैंड रोवर ने ऑल-न्यू डिस्कवरी को भारत में पेश कर दिया है। इस फुल साइज 7 सीटर SUV को 71.38 लाख रुपए की शुरूआती कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएंगा। ऑल-न्यू डिस्कवरी को कम्पनी 3.0 लीटर पेट्रोल व डीजल दो इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध करेंगी। 
 
पावरफुल इंजन
 
इस SUV के डीजल वेरिएंट में 3.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्जड इंजन लगा है जो 3,750 rpm पर 256 bhp की पावर व 600 Nm का टार्क पैदा करता है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट में 3.0 लीटर का सुपरचार्जड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6,500rpm पर 338 bhp की पावर व 450 Nm का टार्क पैदा करेगा। दोनों वेरिएंट्स में दिए गए इंजन्स को 8 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रासमिशन के साथ जोड़ा गया है। 
 
कार में किए गए अहम बदलाव 
 
कंपनी ने इस SUV के नए मॉडल को कई बदलावों के साथ पेश किया है। इसके फ्रंट में DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स) से लैस LED लाइट्स दी गई हैं जो इसे अग्रैसिव लुक दे रही है। इस SUV में लेन कीपिंग असिस्ट, पार्क असिस्ट, मूड लाइटनिंग और फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है जो गाड़ी के अंदर सही तापमान बनाए रखने में मदद करेंगा। 
 
सेफ्टी फीचर्स
 
इस SUV में ABS सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, मल्टीप्ल एयरबैग और डाइनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC)जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें रेन सेसिंग वाइपर्स दिए गए हैं जो बारिश के शुरू होते ही ऑटोमैटिकली काम करना शुरू कर देंगे। वहीं सफर को आसामदायक बनाने के लिए इसमें इलैक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन लगे हैं। वेरिएंट के हिसाब से इस कार को 19 व 21 इंच साइज के अलॉय व्हील्स ऑप्शन्स में उपलब्ध किया जाएंगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »