26 Apr 2024, 05:08:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में बनी जीप, जल्द जापान और ऑस्ट्रेलिया में दौड़ेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 9:29PM | Updated Date: Oct 26 2017 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मेक इन इंडिया का परचम अब ऑस्‍ट्रेलिया और जापान में भी लहराएगा। ऑटोमोबाइल कंपनी फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल इंडिया ने भारत में बनी अपनी एसयूवी Jeep कंपास का निर्यात शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर हुंडई को भी पश्चिम एशिया से बड़ा ऑर्डर मिला है। हुंडई 10000 से ज्‍यादा वेरना सेडान का निर्यात करेगी। बयान में फिएट ने बताया कि जीप कंपास की 600 यूनिट बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट बंदरगाह से जापान और ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना की गई। आपको बता दें कि जीप कंपास को इसी साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। यहां इसकी कीमत 14.95 लाख रुपए से शुरू होती है।
 
इस एसयूवी को कंपनी के पुणे के नजदीक स्थित रंजनगांव प्‍लांट में तैयार किया गया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुप्रताप बोपाराई ने कहा, हमने इस साल की चौथी तिमाही से भारत निर्मित जीप कंपास का निर्यात शुरू करना तय किया था। हम इसकी दिशा में हैं। यह वाहन जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया और जापान की सड़कों पर दिखेगा। भारतीय बाजार की बात करें तो जिस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है उसके चलते इसे ग्राहकों का भारी रिस्‍पॉन्‍स मिला है। लॉन्चिंग के पहले ही महीने कंपनी को 8000 से ज्‍यादा बुकिंग मिल गई थीं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »