जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी BMW ने एक नई हाइब्रिड ई-साइकल लॉन्च की है। कंपनी ने इसे ऐक्टिव हाइब्रिड ई-बाइक नाम से पेश किया है। आइए जानें क्या है इसकी खासियत और यह किस कीमत पर उपलब्ध है। यह रोड बाइक और माउंटेन बाइक का मिक्स्चर है, यानी खराब सड़कों पर भी आपका सफर आसान रहेगा। साइकल में 504 Wh की हाई परफॉर्मेंस बैटरी दी गई है, इसे आप एक बार चार्ज करके 100 किमी की दूरी तय कर सकेंगे।
सुरक्षा के लिए बाइक के आगे एलईडी लाइट भी दी गई है। साइकल की पावरफुल बैटरी 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी अधिकतम स्पीड 25 kmph की है। इसकी नई डिजाइन की सीट काफी कंफर्टेबल है, जो ब्रेक लगाते समय भी आपको स्टेबल रखती है। यूरोप में BMW की इस ई-बाइक की कीमत 3,400 यूरो (करीब 2.6 लाख रुपए) है। भारत में यह कब लॉन्च होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।